Tuesday 2 June, 2009

नुरेम्बर्ग में पहला दिन

पेरिस से नुरेम्बर्ग आते समय मेरी दोस्ती बगल के सीट वाले से हुई। उसका नाम बिल था। वैसे तो वह अमेरिकन था पर २० साल से नुरेम्बर्ग में रह रहा था। साथ में उसकी बीवी और २ बेटियाँ थी। छोटी वाली का नाम सांड्रा था। उनकी फोटो यहाँ लगाऊंगा।



एअरपोर्ट से टैक्सी में होटल आया। टैक्सी ड्राईवर एक मोटी सी औरत थी। इतनी ताकतवर लग रही थी की एक हाथ मारे तो मैं १० फीट दूर जाकर गिरुं। कार चलते हुए भी कुछ खा रही थी.

होटल आकर चेक-इन किया। फ़िर रूम में गया। पहला काम इन्टरनेट कनेक्ट किया। थोडी कोशिश के बाद वोह चलने लगा। तो सबको ख़बर किया।

कल (१ जून को) जब मैं आया तो 'Whitmonday' की छुट्टी थी। यहाँ की छुट्टी कर्फेव से कम नही होती है। एक दूकान नही खुली थी। खाने और दावा की भी बंद थी। बस किसी तरह ब्रेड मिल गया और McDonalds खुला था तो चिकेन बर्गर खाया। फ़िर थोड़ा आस पास घूमा।

होटल अच्छा है। हेलसिंकी वाले जितना अच्छा नही पर इसका रेट भी आधा है। होटल की विडियो बनाजी है मैंने. पीने का पानी सीधे टोटी से पीना होता है। अजीब लगता है। पर पानी बहुत अच्छा है। छोटी सी रसोई भी है। आज कुछ बनाकर देखूंगा। कल रात top ramen बनजा था.

आज सुबह का नाश्ता मैंने होटल के रेस्तरां में किया। अच्छा था। पर बहुत कुछ था। काजी समान ज़हन का non-veg था जो मैं नही खाता जैसे बीफ या पोर्क। नाश्ते में ब्रेड-चीज़, दूध-कोर्नफ्लाकेस, अंडा, केक, फल खाया। बहुत ज़्यादा था. ऑफिस आने की जल्दी थी.

मौसम बहुत अच्छा है। पोल्लुशन भी कम है। न ज़्यादा गर्मु, न ठंडी। दिन में 22C और शाम को 18C होता है। रात में 10C होता है पर रात में निकलना नही होता है।

ऑफिस के दोस्तों के साथ ऑफिस आया। ऑफिस में आकर मेनेजर से मिला। टीम वालों से भी मिला। अब बैठा हूँ काम के इंतज़ार में।

कंप्यूटर बन गया तो मैं रात को फोटो भेजूंगा।

No comments: