Showing posts with label २००९. Show all posts
Showing posts with label २००९. Show all posts

Thursday, 4 June 2009

नुरेम्बर्ग होटल रूम की सैर

This is a guided tour of my hotel room.

Hotel Room Tour 1 from Prateek Srivastava on Vimeo.

Tour of my hotel room in Hotel Maxmillan, Nuremberg, Germany.




Hotel Room Tour 2 from Prateek Srivastava on Vimeo.

Tour of my hotel room in Hotel Maxmillan, Nuremberg, Germany.

Tuesday, 2 June 2009

मेरा नया ऑफिस

आइये अब हम आपको अपने ऑफिस के बारे में बताते हैं मेरा ऑफिस नुरेम्बर्ग के south-west इलाके में बना एक बड़ा ऑफिस काम्प्लेक्स है। इसलिए इसका नाम है south west park जिसे जर्मन में Suedwestpark कहते हैं। ज्बहुत सारी कंपनियों का ऑफिस है यहाँ.

यहाँ पर इनका अपना हॉस्पिटल और होटल है। एक सुपर मार्केट भी है.




जो बिल्डिंग सबसे लास्ट में है उसमें मेरा ऑफिस है. एक फाइटर जेट भी आसमान में उड़ता दिख रहा है.



ऑफिस के पास यह फुटबॉल का मैदान है। दूसरी तरफ़ टेनिस कोर्ट है.

नुरेम्बर्ग में पहला दिन

पेरिस से नुरेम्बर्ग आते समय मेरी दोस्ती बगल के सीट वाले से हुई। उसका नाम बिल था। वैसे तो वह अमेरिकन था पर २० साल से नुरेम्बर्ग में रह रहा था। साथ में उसकी बीवी और २ बेटियाँ थी। छोटी वाली का नाम सांड्रा था। उनकी फोटो यहाँ लगाऊंगा।



एअरपोर्ट से टैक्सी में होटल आया। टैक्सी ड्राईवर एक मोटी सी औरत थी। इतनी ताकतवर लग रही थी की एक हाथ मारे तो मैं १० फीट दूर जाकर गिरुं। कार चलते हुए भी कुछ खा रही थी.

होटल आकर चेक-इन किया। फ़िर रूम में गया। पहला काम इन्टरनेट कनेक्ट किया। थोडी कोशिश के बाद वोह चलने लगा। तो सबको ख़बर किया।

कल (१ जून को) जब मैं आया तो 'Whitmonday' की छुट्टी थी। यहाँ की छुट्टी कर्फेव से कम नही होती है। एक दूकान नही खुली थी। खाने और दावा की भी बंद थी। बस किसी तरह ब्रेड मिल गया और McDonalds खुला था तो चिकेन बर्गर खाया। फ़िर थोड़ा आस पास घूमा।

होटल अच्छा है। हेलसिंकी वाले जितना अच्छा नही पर इसका रेट भी आधा है। होटल की विडियो बनाजी है मैंने. पीने का पानी सीधे टोटी से पीना होता है। अजीब लगता है। पर पानी बहुत अच्छा है। छोटी सी रसोई भी है। आज कुछ बनाकर देखूंगा। कल रात top ramen बनजा था.

आज सुबह का नाश्ता मैंने होटल के रेस्तरां में किया। अच्छा था। पर बहुत कुछ था। काजी समान ज़हन का non-veg था जो मैं नही खाता जैसे बीफ या पोर्क। नाश्ते में ब्रेड-चीज़, दूध-कोर्नफ्लाकेस, अंडा, केक, फल खाया। बहुत ज़्यादा था. ऑफिस आने की जल्दी थी.

मौसम बहुत अच्छा है। पोल्लुशन भी कम है। न ज़्यादा गर्मु, न ठंडी। दिन में 22C और शाम को 18C होता है। रात में 10C होता है पर रात में निकलना नही होता है।

ऑफिस के दोस्तों के साथ ऑफिस आया। ऑफिस में आकर मेनेजर से मिला। टीम वालों से भी मिला। अब बैठा हूँ काम के इंतज़ार में।

कंप्यूटर बन गया तो मैं रात को फोटो भेजूंगा।

नुरेम्बर्ग मैं आया

आज से कहानी शुरू होती है मेरे Nuremberg दौरे की। यह मेरा दूसरा दौरा है जर्मनी का। इसके पहले मैं अगस्त ६, २००८ को फ्रैंकफर्ट आया था एक महीने के लिए। उस बार तो लिखने का बिल्कुल टाइम नही मिला था। पर इस बार शायद टाइम रहेगा घूमने के लिए। तो नुरेम्बर्ग से पहले पिछली ट्रिप के बारे में थोड़ा बता दें...

फ्रैंकफर्ट में छुट्टी कम मिलती थी तो कम ही घूम पाया। कुछ जगह जो घूमा वे है:
- Frankfurt अपने में एक बड़ी जगह है।
- Rudeshiem जो Rhine नदी के पास बसा हुआ एक हिल स्टेशन है। बहुत सुंदर जगह थी।
- Hidelberg में एक सुंदर किला है.
- Munich एक बड़ा शहर है। बहुत सारी कंपनियां है.
- Den Haag, Rotterdam और Amsterdam जो नेदरलैंड में है।

इन सब जगह भी बस जल्दी जल्दी में ही देखा। फ़िर कभी जाऊंगा।



अब इस बार की ट्रिप पे आते हैं। मैं बंगलोर से मैं Air France की फ़्लाइट से पेरिस आया और फ़िर एक छोटे प्लेन से पेरिस से नुरेम्बर्ग। पेरिस तक करीब ८ घंटे लगे। वहां पे १.५ घंटे के बाद नुरेम्बर्ग की फ्लाईट थी। इतना टाइम इम्मीग्रेशन, कस्टम्स, सिक्यूरिटी जैसी चेक्किंग में चला गया। दौडे दौडे नुरेम्बर्ग की फ़्लाइट पकड़ी। फ़िर १ घंटा १५ मिनट में नुरेम्बर्ग पहुच गया। एअरपोर्ट पे कोई दिक्कत नही हुई। पेरिस में एअरपोर्ट बदलना था पर सब जगह इतने अच्छे से निशान बने थे की सब आसानी से हो गया।