Showing posts with label पहुचना. Show all posts
Showing posts with label पहुचना. Show all posts

Tuesday, 2 June 2009

नुरेम्बर्ग मैं आया

आज से कहानी शुरू होती है मेरे Nuremberg दौरे की। यह मेरा दूसरा दौरा है जर्मनी का। इसके पहले मैं अगस्त ६, २००८ को फ्रैंकफर्ट आया था एक महीने के लिए। उस बार तो लिखने का बिल्कुल टाइम नही मिला था। पर इस बार शायद टाइम रहेगा घूमने के लिए। तो नुरेम्बर्ग से पहले पिछली ट्रिप के बारे में थोड़ा बता दें...

फ्रैंकफर्ट में छुट्टी कम मिलती थी तो कम ही घूम पाया। कुछ जगह जो घूमा वे है:
- Frankfurt अपने में एक बड़ी जगह है।
- Rudeshiem जो Rhine नदी के पास बसा हुआ एक हिल स्टेशन है। बहुत सुंदर जगह थी।
- Hidelberg में एक सुंदर किला है.
- Munich एक बड़ा शहर है। बहुत सारी कंपनियां है.
- Den Haag, Rotterdam और Amsterdam जो नेदरलैंड में है।

इन सब जगह भी बस जल्दी जल्दी में ही देखा। फ़िर कभी जाऊंगा।



अब इस बार की ट्रिप पे आते हैं। मैं बंगलोर से मैं Air France की फ़्लाइट से पेरिस आया और फ़िर एक छोटे प्लेन से पेरिस से नुरेम्बर्ग। पेरिस तक करीब ८ घंटे लगे। वहां पे १.५ घंटे के बाद नुरेम्बर्ग की फ्लाईट थी। इतना टाइम इम्मीग्रेशन, कस्टम्स, सिक्यूरिटी जैसी चेक्किंग में चला गया। दौडे दौडे नुरेम्बर्ग की फ़्लाइट पकड़ी। फ़िर १ घंटा १५ मिनट में नुरेम्बर्ग पहुच गया। एअरपोर्ट पे कोई दिक्कत नही हुई। पेरिस में एअरपोर्ट बदलना था पर सब जगह इतने अच्छे से निशान बने थे की सब आसानी से हो गया।